तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, वृद्धा और चालक गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, वृद्धा और चालक गंभीर घायल

भदोही। औराई-मिर्जापुर मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर तिराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे में मकान में सो रही 70 वर्षीय वृद्धा कुंती देवी और ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

अंधे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ ट्रेलर

बताया गया कि ट्रेलर रेलवे के बड़े लोहे के गार्डर लेकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। पुरुषोत्तमपुर तिराहे के अंधे मोड़ पर चालक ने वाहन को दाहिनी ओर मोड़ने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया और सड़क किनारे स्थित कुंती देवी के मकान में जा घुसा।

टक्कर इतनी तेज थी कि कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया और ट्रेलर भी पलट गया। भोर में तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबे में फंसी वृद्धा और घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

दोनों लेन पर आवागमन बाधित

हादसे के बाद औराई-मिर्जापुर मार्ग की दोनों लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पलटे ट्रेलर को हटाने के लिए हाइड्रा की मदद ली गई।

खबर लिखे जाने तक दोनों लेन बंद थीं, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। प्रशासन की ओर से मार्ग को सुचारू कराने का प्रयास जारी था।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles