घर के बाहर खेल रहे एक साल के बच्चे को ले जा रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा
सुल्तानापुर। नगर के सुल्तानापुर यादव बस्ती में बुधवार की देर शाम घर के बाहर खेल रहे एक साल के बच्चे को एक महिला कथित तौर पर उठाकर ले जाने लगी। बच्चे की मां और दादी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला का पीछा किया और सुल्तानापुर गेट के पास उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम महिला को थाने ले गई।
सुल्तानापुर यादव बस्ती निवासी विशाल यादव के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे उनका एक वर्षीय बेटा अभिनंदन यादव घर के बाहर खेल रहा था। उस समय बच्चे की मां अनिता यादव और दादी सावित्री देवी घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान एक महिला बच्चे को उठाकर वहां से जाने लगी।
परिजनों ने महिला से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया तो कथित तौर पर नोकझोंक होने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और महिला का पीछा शुरू कर दिया। करीब 500 मीटर दूर सुल्तानापुर गेट के पास ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, महिला खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का नाटक कर रही थी। सूचना मिलने पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले गई।
कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

