बड़े शिव मंदिर के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 1.07 करोड़ रुपये, भूमि पूजन हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक करोड़ सात लाख की लागत से बड़े शिव मंदिर का होगा सुंदरीकरण

ज्ञानपुर। नगर के प्रसिद्ध बड़े शिव मंदिर के सुंदरीकरण और विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है। मंदिर परिसर में एक करोड़ सात लाख 26 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। मंगलवार को भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद और ज्ञानपुर के निषाद पार्टी विधायक विपुल दूबे ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की।

विधायक ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के तहत डबल स्टोरी यात्री हाल, भव्य स्वागत द्वार, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर और पुलिस बूथ समेत कई कार्य कराए जाएंगे।

इन सुविधाओं के विकसित होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही मंदिर परिसर का स्वरूप भी बदलने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक आस्था और संस्कृति के साथ विकास को जोड़ते हुए क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, बृजेश गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, शरद पांडेय, दीपक मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, बाबू सिंह, आकाश, अवनीश दुबे, सच्चिदानंद अग्रहरि, रमेश पांडेय, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी अग्रवाल, रामकृष्ण खट्टू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles