लालानगर टोल प्लाजा के पास मैजिक से टकराई बाइक, युवक और महिला गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लालानगर टोल प्लाजा के पास मैजिक से टकराई बाइक, युवक और महिला गंभीर घायल

लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब आगे चल रहे मैजिक वाहन के चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मैजिक से जा टकराई।

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा रामापुर गांव निवासी आदित्य (20) अपनी चाची नीलम देवी (30), पत्नी योगेंद्र कुमार के साथ राधास्वामी धाम से बाइक से घर लौट रहे थे। लालानगर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे मैजिक के चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित हो गई और मैजिक से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार आदित्य और नीलम देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया।

गोपीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles