दहेज की मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी का आरोप, पति पर प्राथमिकी
दुर्गागंज। दहेज प्रताड़ना और दूसरी शादी करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवाहिता राधा देवी ने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और मुंबई जाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राधा देवी के अनुसार, उनकी शादी चार जून 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ टेमा दुर्गागंज निवासी प्रतीक बिंद उर्फ राहुल बिंद से हुई थी। शादी में उनके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद पति द्वारा बार-बार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि जब उनके परिवार वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो पति ने उनसे बातचीत बंद कर दी और आए दिन प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच पति मुंबई चले गए और वहां दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि अब उनके साथ रहने के लिए तीन लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।







