श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए भदोही में निकली शोभायात्रा, मंदिर निर्माण का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए भदोही में निकली शोभायात्रा

भदोही। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से शनिवार की शाम मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रीकृष्ण मंदिर को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया। शोभायात्रा का आयोजन महासंघ के संस्थापक और पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर, अयोध्या श्रीराम मंदिर मुक्ति समिति के अध्यक्ष रहे राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति और धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम पाठक के निर्देशानुसार निकाली गई शोभायात्रा के मुख्य अतिथि रुद्र कुमार पाठक रहे। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पूरे प्रदेश में एक ही दिन श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से श्रीकृष्ण मंदिर मथुरा को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन विशाल श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

शोभायात्रा शाम छह बजे रजपूरा कॉलोनी, औराई रोड से शुरू हुई। मेन रोड होते हुए यात्रा रात करीब आठ बजे हरि मंदिर, मर्यादपट्टी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश तिवारी ने की, जबकि नेतृत्व विंध्याचल मंडल प्रभारी प्रमोद मिश्र ने किया। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक कमलेश, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, हरिलाल पाल, स्नेहलता श्रीवास्तव, रेखा सिंह, राकेश तिवारी, रजनीश पांडेय और संदीप चौबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles