मेडिकल असेसमेंट कैंप में 33 दिव्यांग बच्चों को मिला प्रमाणपत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेडिकल असेसमेंट कैंप में 33 बच्चों को मिला दिव्यांगता प्रमाणपत्र

कुसुम्हा। दोहरीघाट बीआरसी पर बृहस्पतिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 48 दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए।

शिविर में ऑर्थो सर्जन डॉ. एसडी वर्मा, आई सर्जन डॉ. एमके पांडेय और फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बच्चों की जांच कर उनकी दिव्यांगता का आकलन किया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 33 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, दिव्यांगता प्रमाणपत्र मिलने से बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान अरविंद श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार, अवधेश यादव, रामबाबू शर्मा, सुधाकर राय, बंधु और फिजियोथेरेपिस्ट राजेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles