6.80 करोड़ रुपये से होगा सीखड़ रजवाहा का पुनरुद्धार, 50 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
ज्ञानपुर। जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली ज्ञानपुर मुख्य नहर से जुड़े सीखड़ रजवाहा के पुनरुद्धार का रास्ता साफ हो गया है। सिंचाई विभाग की ओर से शासन को भेजे गए 6 करोड़ 80 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। बजट आवंटित होने के बाद रजवाहा की मरम्मत समेत अन्य कार्य शुरू कराए जाएंगे।
पुनरुद्धार योजना के तहत 43 किलोमीटर लंबे सीखड़ रजवाहा की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा नहर में जमा सिल्ट की सफाई, जर्जर 15 पुलिया और 40 कुलाबों को दुरुस्त करने के साथ अन्य आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। वहीं करीब 16 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क पर खड़ंजा बिछाया जाएगा।
मिर्जापुर के एक तिहाई हिस्से को मिलेगा सिंचाई का लाभ
सीखड़ रजवाहा के पुनरुद्धार से मिर्जापुर जिले के करीब एक तिहाई हिस्से में फसलों की सिंचाई के लिए पानी आसानी से पहुंच सकेगा। इससे 50 हजार से अधिक किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। रजवाहा की स्थिति खराब होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था।
बताया गया कि ज्ञानपुर मुख्य नहर प्रयागराज के केहुनी से निकलकर वाराणसी और मिर्जापुर तक जाती है। इसकी कुल लंबाई करीब 74 किलोमीटर है। इसमें भदोही रजवाहा की लंबाई 53 किलोमीटर और सीखड़ रजवाहा की लंबाई 43 किलोमीटर है।
छह से सात दशक पुराना है रजवाहा
सीखड़ रजवाहा और नहर का निर्माण करीब छह से सात दशक पूर्व हुआ था। समय-समय पर नहरों की साफ-सफाई तो कराई जाती रही, लेकिन पुलिया, कुलाबे और अन्य जरूरी संरचनाओं की मरम्मत नहीं हो पाती थी। इसके चलते कई स्थानों पर नहर और पुलिया जर्जर हो चुके हैं।
नहरों की खराब स्थिति के कारण अधिक पानी आने पर उनके टूटने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में पुनरुद्धार की स्वीकृति मिलने से किसानों और सिंचाई विभाग को बड़ी राहत मिली है।
चकवां के पास बनेगी पुलिया और स्लैब
सिंचाई विभाग ने करीब पांच महीने पहले सीखड़ रजवाहा के पुनरुद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। चकवां के पास पुलिया और स्लैब निर्माण को भी योजना में शामिल किया गया है।
अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि सीखड़ रजवाहा के पुनरुद्धार के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही बजट आवंटित होने की उम्मीद है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 किलोमीटर कच्ची सड़क
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





