साइकिल से गेहूं पिसाने जा रहे किसान को बोलेरो ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइकिल से गेहूं पिसाने जा रहे किसान को बोलेरो ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, मौत

दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के भंडा गांव निवासी 45 वर्षीय किसान प्रदीप कुमार गौतम की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए दुर्गागंज बाजार जा रहे थे। वरना गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो में फंसकर प्रदीप करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार प्रदीप कुमार गौतम खेती-किसानी करते थे। शुक्रवार को वह साइकिल पर गेहूं लादकर दुर्गागंज बाजार की ओर जा रहे थे। वरना गांव के पास जंघई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप साइकिल समेत सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसे में साइकिल पर रखा गेहूं भी सड़क पर बिखर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल प्रदीप को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें ज्ञानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रदीप की मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटना का मामला सरायममरेज थाना क्षेत्र से संबंधित है। हादसे के बाद बोलेरो को कब्जे में लिया गया था, जिसे संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles