मड़हे में आग लगाकर शरारती तत्वों ने मचाई तबाही, हजारों का सामान जलकर राख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मड़हे में आग लगाने से हजारों का सामान जलकर राख, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव में गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग के किनारे स्थित एक मड़हे में गुरुवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग की चपेट में आने से मड़हे में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने गोपीगंज कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सोनखरी गांव निवासी दूधनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि वह लालापुर गांव में सड़क किनारे मड़हा लगाकर कैंची, हंसिया समेत लोहे के अन्य कृषि उपकरण बनाने का काम करते हैं। गुरुवार की रात करीब नौ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मड़हे में आग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलने पर जब तक पीड़ित मौके पर पहुंचा, तब तक आग ने मड़हे और उसमें रखा सामान पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। आग से उपकरण बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

पीड़ित दूधनाथ विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles