रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करने पर तीन स्वास्थ्यकर्मियों का 7 दिन का वेतन रोका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करने पर तीन स्वास्थ्यकर्मियों का 7 दिन का वेतन रोका

वहिदानगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमओ डॉ. एसके चक ने रविवार को डीघ ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करने पर तीन स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ को जानकारी मिली कि कटरा पीएचसी पर तैनात एलटी अमरजीत, एएनएम संगीता और सीएचओ पंकज रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए तीनों स्वास्थ्यकर्मियों का सात दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

सीएमओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि संबंधित स्वास्थ्यकर्मी जब तक रोस्टर के अनुसार अपनी ड्यूटी नहीं करेंगे, तब तक उनका वेतन देय नहीं होगा। इसके साथ ही कार्य में उदासीनता बरतने के मामले में तीनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

इसके बाद सीएमओ ने सेमराध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर जोर

सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले समेत नियमित स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी कर्मचारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपनी ड्यूटी सुनिश्चित करें, ताकि मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles