बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मिर्जापुर। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हथेड़ा गांव निवासी सियाराम कोल (60) बाजार से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पवारी खुर्द गांव निवासी रियाज चला रहा था।
हादसे में सियाराम कोल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के पुत्र सूरज ने हलिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक रियाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


