गुटखा थूकने का विरोध करना पड़ा भारी, कार सवार युवकों ने बाइक सवार को पीटा
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेहड़ा चुंगी के पास चलती कार से बाइक सवार युवक पर गुटखा थूकने के बाद विवाद हो गया। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने बाइक सवार को रोककर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चलती कार से थूका गुटखा, विरोध पर शुरू हुई मारपीट
मोतिया झील मार्ग निवासी विकास कुमार के अनुसार, वह बृहस्पतिवार रात दुकान बंद कर बाइक से शिवपुर की ओर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेहड़ा चुंगी के पास कुछ युवक कार से जा रहे थे। आरोप है कि कार सवार युवकों ने चलती कार से गुटखा खाकर विकास पर थूक दिया।
विकास ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवक कुछ आगे जाकर रुके और बाइक सवार विकास को रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना
मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में कार सवार युवकों द्वारा बाइक सवार युवक के साथ मारपीट किए जाने की घटना दिखाई दे रही है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मारपीट से संबंधित एक मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


