देश की आजादी में सहदेव महतो का अहम योगदान : कमला
ज्ञानपुर। अखिल भारत वर्षीय बिंद जातीय सुधार महासभा की ओर से मंगलवार को कसियापुर स्थित एक शिक्षण संस्थान में संगठन के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक बाबू सहदेव प्रसाद महतो की 131वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुजीत कुमार बिंद ने कहा कि बाबू सहदेव प्रसाद महतो ने देश की आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ कई बार जेल भी गए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही समाज के विकास और जागरूकता के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए।
अखिल भारत वर्षीय बिंद जातीय सुधार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कमला शंकर महतो ने कहा कि सहदेव प्रसाद महतो ने समाजहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके संघर्ष और योगदान को समाज के लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर विजय बिंद, अभिषेक बिंद, पंकज, रोहित, वंशीधर, संजय और विवेक बिंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

