मंदिर जा रहे अधेड़ पर हमला, बेटी-बेटों को भी पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंजारी गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर में पूजा करने जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति पर उनके ही पटीदारों ने जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित कृष्ण कुमार सिंह (51) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर के परिसर में स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि आरोपी ने नुकीली वस्तु से उनकी आंख पर हमला कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार सिंह पहले से ही हृदय रोगी हैं और उनके शरीर में पेसमेकर लगा हुआ है। इसके बावजूद आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंची उनकी 16 वर्षीय बेटी श्रेया को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। उसे घसीटते हुए लात-घूंसों से पीटा गया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र शाश्वत और सूरज को भी लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया गया।

इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के घर पर पथराव भी किया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पीड़ित परिवार ने रिक्कू, शिवम, जुगनू समेत लल्लू सिंह और झल्लू सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles