ऊंज में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए उचक्के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऊंज में महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बाइक सवार
— दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

ऊंज (भदोही): वहिदा बीआरसी के पास शनिवार को बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरईपुर निवासी रिंकू यादव अपने भाई मुरारी लाल यादव के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। जैसे ही वे वहिदा स्थित बीआरसी के पास पहुंचीं, पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं, उचक्कों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और गोपीगंज की दिशा में फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में दबिश भी दे रही है।

थाना प्रभारी ए.के. चौहान ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में छिनैती की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे महिलाओं में खासा भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles