मनरेगा बचाओ जन अधिकार यात्रा बहरोजपुर पहुंची, मजदूरों के हक की उठी आवाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मजदूर विरोधी नीतियों से कमजोर हो रही मनरेगा: जितेश, एनएसयूआई की जन चौपाल बहरोजपुर में

कौलापुर, भदोही। कांग्रेस की युवा संगठन एनएसयूआई की मनरेगा बचाओ जन चौपाल जन अधिकार यात्रा सोमवार को बहरोजपुर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, किसान, मजदूर और महिलाएं शामिल हुईं और मनरेगा जैसे योजनाओं को मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

जन चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना गरीब और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मनरेगा जैसी योजनाएं कमजोर होती जा रही हैं। इसी तरह वीबी जी और राम जी जैसी अन्य योजनाओं में भी कारपोरेट हित स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।

यूपी युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह जन अधिकार यात्रा लगभग 125 किलोमीटर लंबी होगी। यात्रा 225 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी और 11 दिनों तक चलेगी। यह यात्रा प्रयागराज से काशी तक जाएगी और इसका समापन वाराणसी के राजघाट में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हर 15 किलोमीटर पर बृहद जनचौपाल आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों और मजदूरों की समस्याओं को सीधे सामने लाया जा सके।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा, “मनरेगा गरीबों और मजदूरों का काम का अधिकार है। इसे कमजोर करना सीधे उनके अधिकारों पर हमला है।”

इस मौके पर प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस आदर्श प्रजापति, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आयुष नारायण मिश्रा, भदोही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह टोनी, प्रदेश महासचिव अर्शिया खान, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौरव यादव, और अन्य पदाधिकारी आनंद मौर्य, राजीव यादव, चंद्रेश तिवारी, अवनीश मिश्रा और नैनेश कुमार उपस्थित रहे।

यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाना और मनरेगा जैसी योजनाओं को मजबूत बनाना है। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के नेता मानते हैं कि अगर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो गरीब और वंचित वर्ग की भलाई प्रभावित होगी।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles