2026 के पहले रविवार की रात सबसे सर्द, टूटा बीते पांच सालों का रिकॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साल 2026 के पहले रविवार की रात रही सबसे सर्द, बीते पांच सालों का टूटा रिकॉर्ड

ज्ञानपुर।
साल 2026 के पहले रविवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। तापमान ने बीते पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सर्दी का अब तक का सबसे कम तापमान रहा।

बीते 24 घंटों में तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने जनपद में आगामी दो दिनों के लिए कोल्ड डे घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बूंदाबांदी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड में इजाफा हुआ है।

रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर धूप नहीं निकल सकी। पछुआ हवा चलने के कारण ठंड और अधिक बढ़ गई, जिससे लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए।

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जनवरी के प्रथम सप्ताह का औसत तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2022 18.6 9.1
2023 17.9 9.3
2024 16.1 9.1
2025 19.6 8.4
2026 17.3 7.2

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles