सांसद खेल स्पर्धा–2025 का सफल समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
भदोही: जिला खेल कार्यालय, भदोही के तत्वावधान में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा–2025 प्रतियोगिता का दूसरा एवं अंतिम दिन आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल एवं बैडमिंटन सहित कुल सात खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार बिन्द, सांसद प्रतिनिधि रहे। उन्होंने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अश्वनी कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम
सब-जूनियर बालिका (जैवलिन थ्रो)
- प्रथम: अंजली
- द्वितीय: श्रृष्टि यादव
- तृतीय: श्रृष्टि राव
सब-जूनियर बालिका (डिस्कस थ्रो)
- प्रथम: पूजा यादव
- द्वितीय: श्रृष्टि यादव
- तृतीय: श्रृष्टि
भारोत्तोलन प्रतियोगिता के परिणाम
- सब-जूनियर बालक (56 किग्रा)
- प्रथम: हर्ष राय
- द्वितीय: रेहान अली
- जूनियर बालक (60 किग्रा)
- प्रथम: हिमांशु
- द्वितीय: आशीष यादव (पुत्र श्री संतोष यादव)
- सब-जूनियर बालिका (40 किग्रा)
- प्रथम: सृष्टि राव
- द्वितीय: खुशी बिन्द
- सब-जूनियर बालिका (48 किग्रा)
- प्रथम: वैष्णवी सिंह
- द्वितीय: संध्या बिन्द
- जूनियर बालिका (69 किग्रा)
- प्रथम: सानिया राय
- द्वितीय: सुमन यादव
- जूनियर बालिका (77 किग्रा)
- प्रथम: प्रकृति राव
- द्वितीय: रितू यादव
बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम
- सब-जूनियर बालिका
- प्रथम: श्रृष्टि
- द्वितीय: आकर्षी
- जूनियर बालिका
- प्रथम: वैष्णवी
- द्वितीय: ऐश्वी
- सीनियर बालिका
- प्रथम: अंशिका सिंह
- द्वितीय: दीपांजली सिंह
- सीनियर बालक
- प्रथम: शिवांग मौर्य
- द्वितीय: अफान
वॉलीबाल प्रतियोगिता के परिणाम
- जूनियर बालिका वर्ग (फाइनल)
- राज एकेडमी, भदोही बनाम अनुराग पब्लिक स्कूल, भदोही
- राज एकेडमी 21–15 से विजयी रही
- सब-जूनियर बालिका वर्ग (फाइनल)
- स्टेडियम-ए बनाम यू.पी.एस. रजईपुर
- स्टेडियम-ए 21–18 से विजेता रही
पुरस्कार वितरण समारोह
कल दिनांक 25 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर डॉ. विनोद कुमार बिन्द, सांसद भदोही के कर कमलों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
खेल स्पर्धा के सफल आयोजन से जिले में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है और खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है।
— भारत क्रांति न्यूज़
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

