नहर में समय से पानी न छोड़ने पर किसानों का प्रदर्शन, 10 दिन में आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नहर में समय से पानी न छोड़े जाने पर किसानों का प्रदर्शन, 10 दिन में समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज

अभोली (भदोही)।
ब्लॉक के हरिकरनपुर गांव में बुधवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने भदोही रजबाहा नहर में समय पर पानी न छोड़े जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर विभाग पर लापरवाही बरतने और जल संसाधन अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के पूर्वांचल प्रभारी सालिकराम यादव ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है। धान की कटाई के बाद बड़ी संख्या में किसानों ने गेहूं की बोआई कर दी है, लेकिन नहर में पानी न होने से पलेवा तक नहीं हो पा रहा है। कई किसानों की बोआई भी पानी के अभाव में अटकी हुई है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है।

किसानों का कहना है कि नहर विभाग सफाई के नाम पर पानी छोड़ने में लगातार देरी कर रहा है। समय पर पानी न मिलने से खेत सूखे पड़े हैं और फसलें प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से नहर में पानी छोड़ा जाए और सिंचाई व्यवस्था सुचारु की जाए।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी नहर विभाग और प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में महिला जिला अध्यक्ष मीरा देवी, इंद्रमणि यादव, कांता, राम बिंद, राम आशीष बिंद, अशोक यादव, विजय शंकर, संत राज, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles