जर्जर सड़क और जाम नालियों से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जर्जर सड़क और जाम नालियों से त्रस्त लोगों ने किया प्रदर्शन, शीघ्र निर्माण की मांग

घोसिया। नगर के वार्ड चार आंबेडकर नगर में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर मोहल्ले के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बदहाल सड़क और जाम नालियों से परेशान नागरिकों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नगर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। इससे पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हो चुके हैं।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि इसी मार्ग के किनारे चौरा माई का प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां रोजाना श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। सड़क की खराब स्थिति के चलते कीचड़ और गंदा पानी मंदिर परिसर तक पहुंच जाता है, जिससे पूजा-पाठ में भी बाधा उत्पन्न होती है। त्योहारों के समय श्रद्धालुओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सड़क के दोनों तरफ बनी नालियां लंबे समय से साफ नहीं हुई हैं। नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

प्रदर्शन में शामिल मनोज कुमार गौतम, रवि गौतम, किसान गौतम, सभाजीत गौड़, चमोला देवी, अनीता देवी, वंदना देवी, कोमल देवी और सच्चा देवी ने बताया कि कई बार नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

लोगों ने मांग की है कि जर्जर सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए, नालियों की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। नागरिकों ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील और जिला स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles