कुसौड़ा गांव में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुसौड़ा गांव में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

भदोही। कोतवाली क्षेत्र के कुसौड़ा गांव में मंगलवार शाम धर्मांतरण की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मामले में संगठनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों के लोगों का आरोप है कि कुसौड़ा गांव में पहले भी धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों की शिकायत सामने आ चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा काफी समय से धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

मंगलवार को धर्मांतरण की सूचना मिलने पर संजय श्रीवास्तव, राजेश दुबे, राज मिश्रा, सुनील उपाध्याय, राकेश सिंह, आर्यन पांडेय और अशोक त्यागी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर हंगामा होने से कुछ समय के लिए गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles