भदोही विधानसभा में 1000 हाई-मास्ट लाइटों के सर्वे का अभियान शुरू, शुरुआती जांच में सामने आई स्थिति
भदोही। भदोही विधानसभा क्षेत्र में लगी हाई-मास्ट लाइटों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए 1000 हाई-मास्ट लाइटों के सर्वे का अभियान शुरू किया गया है। शशांक मिश्रा और उनके नौजवान साथियों की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत क्षेत्र में स्थापित लाइटों की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
अभियान के तहत अब तक करीब 100 हाई-मास्ट लाइटों का शुरुआती सर्वे किया जा चुका है। इसमें लगभग 20 लाइटें चालू स्थिति में मिली हैं, जबकि इनमें से केवल पांच हाई-मास्ट लाइटें ही पूरी क्षमता के साथ जलती हुई पाई गईं। अन्य लाइटों की स्थिति की भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई जा रही है।
लोकेशन, फोटो और वीडियो के साथ जुटाए जा रहे तथ्य
सर्वे अभियान के दौरान प्रत्येक हाई-मास्ट लाइट का लोकेशन, फोटो, वीडियो और उसकी मौजूदा स्थिति से जुड़ी जानकारी दर्ज की जा रही है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि सभी लाइटों का सर्वे पूरा होने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
रखरखाव को लेकर उठे सवाल
शुरुआती सर्वे में सामने आए आंकड़ों के बाद हाई-मास्ट लाइटों के रखरखाव और उनकी कार्यक्षमता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जनता के पैसे से लगाई गई इन लाइटों में से कितनी चालू हैं और कितनी अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, इसका पता सर्वे पूरा होने के बाद चल सकेगा।
शशांक मिश्रा और उनकी टीम का लक्ष्य 1000 हाई-मास्ट लाइटों की जमीनी स्थिति की जानकारी जुटाकर तथ्यों के साथ विस्तृत रिपोर्ट भदोही विधानसभा क्षेत्र की जनता के सामने प्रस्तुत करना है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।