जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों ने किया अरमान अहमद का सम्मान
भदोही। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में भदोही जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अरमान अहमद का सोमवार को व्यापारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। व्यापारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
व्यापारियों ने कहा कि अरमान अहमद के सक्रिय एवं मिलनसार व्यक्तित्व से संगठन को भदोही जनपद में मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त जिला महामंत्री व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।
इस मौके पर अरमान अहमद ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
सम्मान कार्यक्रम में राकेश तिवारी, डॉ. जाहिद, अविनाश दुबे, शाह आलम, वजहुल अहमद, जटा यादव, मोहम्मद सलीम, रियाज अहमद, नौशाद अहमद समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


