ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर 96 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर 96 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आजमगढ़ का युवक गिरफ्तार

भदोही। जीआरपी कैंट वाराणसी की टीम ने बुधवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 96 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 11,500 रुपये बताई गई है।

जीआरपी की ओर से रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ स्टेशन परिसर में चेकिंग कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान प्रयागराज की ओर स्टेशन नाम पट्टिका के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरी से 180-180 एमएल के 96 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित गुप्ता, निवासी फूलपुर, आजमगढ़ बताया। जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जीआरपी की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles