सर्पदंश की शिकार 12 वर्षीय किशोरी की 12 दिन बाद मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्पदंश की शिकार किशोरी की 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

भदोही। थाना क्षेत्र के मिश्रधाप गांव में सर्पदंश की शिकार 12 वर्षीय किशोरी की 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह भदोही के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिश्रधाप गांव निवासी संजय प्रजापति ने बताया कि उनकी बेटी सरस्वती (12) 14 अगस्त की रात करीब दो बजे घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान चारपाई पर पहुंचे विषैले सर्प ने उसे डस लिया। नींद खुलने पर किशोरी ने सांप को देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर माता-पिता भी जाग गए।

परिजनों ने सांप को एक डिब्बे में बंद कर दिया और किशोरी को इलाज के लिए मिर्जापुर मंडलीय चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तबीयत अधिक बिगड़ने पर भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में करीब 12 दिन तक उपचार चलने के बाद 26 अगस्त की सुबह सरस्वती की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles