बेटी की विदाई कराकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, भतीजा समेत तीन घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेटी की विदाई कराकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, भतीजा समेत तीन घायल

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर गांव के पास मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार मिर्जापुर के चुनार निवासी बिहारी सोनकर (50) की मौत हो गई। उनकी बेटी मोनिका (20) और भतीजा सागर (25) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार चुनार के लाल दरवाजा वार्ड नंबर एक निवासी बिहारी सोनकर अपनी बेटी मोनिका की विदाई कराने किराये की कार से प्रयागराज गए थे। उनके साथ भतीजा सागर भी था। विदाई के बाद सभी लोग कार से चुनार लौट रहे थे।

बताया गया कि ओम पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बिहारी सोनकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उनकी बेटी मोनिका और भतीजे सागर को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कार चालक नसीम अहमद (32) को मामूली चोटें आईं, जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles