हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

क्षेत्र के यशवंत सिंह का पुरा गांव निवासी एक किशोर 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संतोष कुमार का 14 वर्षीय पुत्र शनि गांव से टेंट का सामान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रैक्टर चेन्दुली गांव के पास पहुंचा, सड़क के ऊपर काफी नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन तार की चपेट में किशोर आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और ट्रॉली पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव बाबा सिंह ने बताया कि चेन्दुली मार्ग पर हाईटेंशन तार काफी दिनों से नीचे लटक रहा था। इसकी शिकायत कई बार अवर अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों से लिखित और मौखिक रूप से की गई, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार को ठीक करा दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता।

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में लटक रहे जर्जर व खतरनाक बिजली तारों को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles