भदोही में गर्मी का कहर, 44 डिग्री पहुंचा पारा; लू को लेकर रेड अलर्ट जारी
ज्ञानपुर। भदोही जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए लू का रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।
सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश तेज हो गई थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। तेज धूप और लू के कारण दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो दो जून तक चलेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान तापमान में और वृद्धि हो सकती है। बीते चार दिनों से जिले का तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
दिनभर गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक लू का असर बना रहा। घरों के भीतर उमस और बाहर आग उगलती धूप से लोग बेहाल रहे। इस बीच बिजली की कटौती ने भी लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। कई इलाकों में बिजली की आवाजाही से लोग रात में भी चैन की नींद नहीं ले सके।
रविवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक तापमान 44 डिग्री पर स्थिर रहा। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन गर्मी और लू का असर शाम तक बना रहा। शाम पांच बजे तक तेज धूप रही और सात बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजित चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 24 से 48 घंटे तक लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
विशेषज्ञों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





3 thoughts on “भदोही में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री पहुंचा तापमान”
Finally a platform where the login process is seamless and doesn’t glitch out. I can get straight into the action without any hassle. Great job on the stability! babu888login
Finally found a reliable version that actually works without any glitches. The odds are great and the payout process is straightforward. Highly recommend 1xbetoriginal for anyone serious about their bets.
Really impressed with the variety of options available here. It feels very intuitive and the customer support is actually helpful. Give bd12baje a try if you want a seamless experience.