नौ मीटर चौड़ा होगा मिर्जापुर–गोपीगंज मार्ग, 150 से अधिक पटरी दुकानदार होंगे प्रभावित
लालानगर। गोपीगंज–मिर्जापुर मार्ग का दोनों ओर से चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क को करीब नौ मीटर तक चौड़ा करने की योजना है, जिससे आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने गोपीगंज–मिर्जापुर तिराहे से काली मोहाल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर नापी कराई।
पीडब्ल्यूडी टीम के मौके पर पहुंचते ही पटरी दुकानदारों में खलबली मच गई। चौड़ीकरण की जद में 150 से अधिक पटरी दुकानदारों के हटाए जाने की संभावना है। वर्तमान में यह सड़क 33 मीटर चौड़ी है, जिसे दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर बढ़ाकर कुल 36 मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी पटरी और डेढ़-डेढ़ मीटर की नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित है।
बुधवार को अधिकारियों ने सड़क के मध्य से माप कर लाल स्याही से निशान लगाए। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण जाम का प्रमुख कारण है। खासकर गोपीगंज–मिर्जापुर तिराहा शाम के समय पार करने में आधे घंटे से अधिक समय लग जाता है।
नापी के दौरान राजस्व टीम के लेखपाल बेलाल अहमद अंसारी, पुलिसकर्मी तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

