साइबर ठगी पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, तीन पीड़ितों को लौटाए दो लाख रुपये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों को मिली राहत, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लौटाए दो लाख रुपये
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): जिले के साइबर क्राइम थाना ने ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खातों में कुल दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि वापस कराई है। इस कदम से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है और आम जनता में साइबर थाना पर भरोसा बढ़ा है।

थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि रोही गांव निवासी प्रतिमा सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने व्यवसाय के नाम पर उनके साथ 1.92 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की। पुलिस ने मामले की जांच कर एनसीआरपी पोर्टल के जरिए बैंक से समन्वय स्थापित किया और उनके खाते में 85 हजार रुपये की राशि वापस कराई।

दूसरे मामले में भदोही निवासी अजय पांडेय ने बताया कि उन्होंने मोबाइल बुकिंग के दौरान 1.50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे, लेकिन मोबाइल न मिलने पर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। शिकायत दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम थाना ने तकनीकी जांच की और 95 हजार रुपये की धनराशि सुरक्षित रूप से उनके बैंक खाते में वापस कराई।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles