
मशहूर भारतीय वकील अजीत मिश्रा को अवार्ड
London Award News: भारत में जन्मे मशहूर वकील अजीत मिश्रा को विधि एवं सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक प्रेस बयान के अनुसार यूके इंडिया लीगल पार्टनरशिप यूके आईएलपी के संस्थापक और अध्यक्ष मिश्रा को 23 जनवरी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय फर्मो में भारत का प्रतिनिधित्व
उनका दो दशक से भी अधिक का पेशेवर अनुभव है और वह कुछ प्रमुख घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विधि फर्मों में भागीदार एवं भारत ‘डेस्क‘ के प्रमुख रहे हैं। लंदन कॉरपोरेशन के अध्यक्ष नीति क्रिस हेवर्ड और नागरिक मामलों की समिति के उपाध्यक्ष श्रवण जोशी ने मिश्रा को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया।
पुरस्कार मिलने पर कही ये बात
मिश्रा ने पुरस्कार मिलने पर कहा ‘मैं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार दिए जाने के लिए आभारी हूं। मैंने अपना कानूनी करियर लंदन शहर में ही शुरू किया था, और उसी शहर द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए गर्व का क्षण है।‘
जानिए कितना पुराना और प्रतिष्ठित अवार्ड है यह
बयान में कहा गया है कि लंदन कॉरपोरेशन द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार का इतिहास 13वीं शताब्दी तक जाता है और यह उन गणमान्य लोगों को दिया जाता है जो लंदन के सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान देते हैं।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
