भदोही: किसान को निर्धारित मात्रा से अधिक खाद बेचने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित, सात दुकानों की जांच
भदोही। जिले में खाद की बिक्री और गुणवत्ता में अनियमितता रोकने के लिए कृषि विभाग की ओर से लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ईरम ने जिले की सात खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक किसान को निर्धारित मात्रा से अधिक खाद बेचने के मामले में एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों पर खाद की बिक्री, उर्वरकों की गुणवत्ता और बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान मेसर्स शुभम खाद भंडार गोपीगंज, मेसर्स मौर्या खाद एवं बीज भंडार गोपीगंज, मेसर्स ओम मौर्या बीज भंडार गोपीगंज, मेसर्स किसान खाद भंडार विट्ठलपुर, मेसर्स रवि खाद एवं बीज भंडार जंगीगंज, मेसर्स नित्या इंटरप्राइजेज चेरापुर और मेसर्स दिलीप खाद भंडार कस्तूरीपुर की जांच की गई।
जांच के दौरान मेसर्स दिलीप खाद भंडार कस्तूरीपुर पर एक किसान को निर्धारित नियमों से अधिक खाद बेचने का मामला सामने आया। इस पर संबंधित दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं, अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर एक अन्य उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने खाद विक्रेताओं को नियमानुसार बिक्री करने और सभी आवश्यक अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
