भदोही: देव दीपावली पर 21 हजार दीयों से जगमगाएगा सीतामढ़ी का गंगा तट, होगी भव्य महाआरती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देव दीपावली पर 21 हजार दीयों से जगमगाएगा सीतामढ़ी का गंगा तट, होगी मां गंगा की महाआरती

भदोही। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 नवंबर को धार्मिक स्थल सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम के गंगा तट पर भव्य देव दीपावली गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सीतामढ़ी का पक्का घाट और गंगा तट 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। कार्यक्रम में मां गंगा की भव्य महाआरती की जाएगी।

देव दीपावली के अवसर पर गंगा तट को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। घाट की सीढ़ियों से लेकर गंगा तट के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीपों की रोशनी से पूरा घाट भक्तिमय और आकर्षक नजर आएगा। महाआरती में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्माचार्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल दूबे होंगे। वहीं, मां गंगा की महाआरती महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत पं. हरिप्रसाद मिश्र शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न होगी। महोत्सव के समापन पर आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंतलाल गौड़ ने बताया कि देव दीपावली गंगा महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles