भदोही में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे महिलाओं ने बनाया पकवान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे महिलाओं ने बनाया पकवान

भदोही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना की और उसकी छाया में विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए। विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान श्रीनारायण की स्तुति कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की।

नई बाजार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर और गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर के सामने आंवले के पेड़ के नीचे महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजन किया। सुबह से ही पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर आंवले के पेड़ के नीचे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पेड़ की छाया में ही तरह-तरह के पकवान बनाए और भगवान को भोग अर्पित किया। पूजा के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि अक्षय नवमी का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इसे आंवला नवमी और कुष्मांड नवमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने और उसकी छाया में भोजन बनाने व ग्रहण करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

पर्व के दौरान महिलाओं ने धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाया। नई बाजार के नीलकंठ मंदिर पर आयोजित पूजन में अनीता गुप्ता, पूनम खत्री, सुजाता, लखमणि, वैशाली खत्री, बबीता दुबे, प्रिया गुप्ता, अमित खत्री, नीतू, मुस्कान, पूनम जायसवाल, विनीत श्रीवास्तव और प्रभावती देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles