भदोही: ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों ने की पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों ने की पहचान

गोपीगंज (भदोही)। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पीछे रविवार रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर शव की फोटो प्रसारित होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान गोपीगंज के मिर्जापुर रोड निवासी शुभम जायसवाल (21) पुत्र राजेश जायसवाल के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार शुभम रविवार को पटाखा बजाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच रविवार रात कुछ लोगों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मंडी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया गया कि प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी।

सोशल मीडिया पर फोटो देखकर पहुंचे परिजन

सोमवार को सोशल मीडिया पर शव की फोटो प्रसारित होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे मंडी चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें शव की फोटो दिखाई। फोटो देखकर परिजनों ने युवक की पहचान शुभम जायसवाल के रूप में की।

परिजनों के मुताबिक शुभम मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles