भदोही: बच्चे को उठाकर पटकने और मारपीट का आरोप, पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
अभोली (भदोही)। सुरियावां थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बच्चे को उठाकर पटकने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 29 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब छह बजे वार्ड नंबर सात में हुई। मोहल्ले की निवासी निशा कन्नौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट की शिकायत की थी।
निशा का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद सुशील और उसकी पत्नी संजू ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने बच्चे को उठाकर पटक दिया। विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुशील और संजू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।