छात्रों की सफलता के लिए शिक्षक-अभिभावक संवाद जरूरी: डॉ. रविन्द्र कुमार पांडेय
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद ही छात्र-छात्राओं को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं पाठ्येतर गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। वहीं, बैठक का संचालन कर रहे डॉ. रुस्तम अली ने अभिभावकों को आगामी परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी।
इस दौरान डॉ. अनीश कुमार मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार भारती, पूनम द्विवेदी, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. अमरकृष्ण यादव, आशीष जायसवाल और डॉ. अमित तिवारी ने अपने-अपने विषयों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर अभिभावकों के साथ चर्चा की। संयोजक बृजेश कुमार ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।
बैठक में अभिभावक भारत लाल यादव, विजय शंकर, अंकित पांडेय, सुभाष चंद्र प्रजापति और किरण ने भी अपने विचार साझा किए।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।