भदोही: तीन दिन में पांच डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान, सुबह कोहरे का बढ़ेगा असर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: तीन दिन में पांच डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान, सुबह कोहरे का बढ़ेगा असर

ज्ञानपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम साफ होने के साथ ही जिले में अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 से 30 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना हुआ है।

हवाओं में नमी और रात के समय मौसम शुष्क रहने के कारण सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में 30 अक्तूबर से लगातार मौसम साफ हो रहा है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह हुई बारिश के कारण किसान चिंतित थे। सोमवार को मौसम साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों में रात के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर भी दिखाई दे सकता है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles