भदोही: मकान की छत की ढलाई के दौरान गिरा मजदूर, रास्ते में हुई मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकान की छत की ढलाई के दौरान गिरा मजदूर, रास्ते में मौत

ऊंज (भदोही)। थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में शनिवार की शाम निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान एक मजदूर असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, अकोढ़ा गांव निवासी शुभम त्रिपाठी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें रोही गांव निवासी मिस्त्री महेंद्र सरोज शटरिंग और छत की ढलाई का काम कर रहे थे। शनिवार की शाम काम के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए गोपीगंज ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई रविंद्र कुमार सरोज ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शशांक बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महेंद्र सरोज के परिवार में दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles