भदोही: ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर शराब के नशे में युवक ने किया हंगामा, जीआरपी ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर शराब के नशे में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पूछताछ खिड़की पर चिल्लाते हुए उसने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से विवाद किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की और चालान कर जेल भेज दिया।
जीआरपी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि एक नवंबर की रात करीब नौ बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन की पूछताछ खिड़की पर एक व्यक्ति शराब के नशे में चिल्ला-चिल्लाकर यात्रियों और कर्मचारियों से विवाद कर रहा था। उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
इसके बाद जीआरपी ने आरोपी प्रदीप पाल निवासी हरिहरपुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर जेल भेज दिया।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।