1. भदोही: 10 दिन बाद खुलीं सहकारी समितियां, पहले दिन 45 समितियों पर बंटी एक हजार क्विंटल डीएपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: 10 दिन बाद खुलीं सहकारी समितियां, 45 समितियों पर एक हजार क्विंटल डीएपी का वितरण

ज्ञानपुर। जिले की सहकारी समितियों पर पिछले करीब 10 दिनों से लटके ताले सोमवार को खुल गए। सचिवों की हड़ताल समाप्त होने के बाद समितियों से डीएपी खाद का वितरण फिर से शुरू हो गया। पहले ही दिन जिले की 45 समितियों पर करीब एक हजार क्विंटल डीएपी वितरित की गई। इससे रबी सीजन में गेहूं और सरसों की बुआई के लिए खाद का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

सहकारी समिति के सचिव 21 अक्तूबर से हड़ताल पर थे। सचिवों ने लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना देने के साथ ही जिले की कई समितियों पर तालाबंदी कर दी थी। इसके चलते समितियों पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रही थी। मजबूरन किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही थी। बुआई के महत्वपूर्ण सीजन में हड़ताल के कारण किसानों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई थी।

करीब 10 दिनों तक चली हड़ताल सोमवार को समाप्त होने के बाद समितियों से खाद वितरण शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से ही जंगीगंज, अभोली के कनकपुर, सर्रोई, औराई और गोपीगंज समेत जिले की विभिन्न समितियों पर किसानों की भीड़ जुटने लगी। अभिलेखों का सत्यापन करने के बाद किसानों को डीएपी उपलब्ध कराई गई। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक करीब छह घंटे में 4

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles