भदोही: 12 लाख रुपये से बनेगा शहीद बृजेश मौर्य की स्मृति में द्वार, विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन
ज्ञानपुर (भदोही)। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के कसियापुर में सोमवार को शहीद बृजेश मौर्य की स्मृति में बनने वाले स्मृति द्वार का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब 12 लाख रुपये की लागत से इस स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक विपुल दुबे ने कहा कि स्मृति द्वार का निर्माण एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनका त्याग, समर्पण और देश के प्रति निष्ठा सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोकर रखना समाज की जिम्मेदारी है। स्मृति द्वार के निर्माण से शहीद बृजेश मौर्य की यादें हमेशा जीवंत रहेंगी और लोगों को उनके बलिदान की प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस अवसर पर श्याम नारायण मौर्य, ग्राम प्रधान अमृत लाल, सभाजीत गौतम, मोती लाल मौर्य, अश्विनी श्रीवास्तव, सुरेंद्र मौर्य, राजाराम बिंद, भाईलाल सरोज, रहीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।