भदोही: महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई, कांग्रेसियों ने किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: जयंती पर महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी को किया गया नमन

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों एवं योगदान को याद किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा, न्याय और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देकर अन्याय, शोषण और सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठाई। उनका जीवन समाज में सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल, मसूद आलम, शबाना खातून, उपेंद्र भारती, स्वालेह अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles