ज्ञानपुर में सपा का विशाल पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्ञानपुर में सपा का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर में विशाल पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर तहसील से मार्च शुरू किया और शीतल पाल तिराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुखर्जी पार्क के पास चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ’ जैसे नारे लगाए। मार्च बाबा हरिहरनाथ मंदिर के समीप स्थित ज्ञान सरोवर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है। वहीं, हसनैन अंसारी ने आरोप लगाया कि वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है, जिससे चुनावी शुचिता प्रभावित होती है।

प्रदर्शन में राम किशोर बिंद, हृदय नारायण प्रजापति, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, मधुबाला पासी, रमापति सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles