लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का मार्च, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च

ज्ञानपुर में गांधी पार्क से शहीद शीतल पाल की प्रतिमा तक निकाला गया मार्च, आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

ज्ञानपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क, ज्ञानपुर से मार्च शुरू कर शहीद शीतल पाल की प्रतिमा तक पहुंचकर समापन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।

मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस महीनों में चुनाव आयोग के स्तर पर मुख्य चुनाव आयुक्त को कई बार पत्र लिखकर असहमति दर्ज कराई गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इस्तीफा नहीं होता, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे, पूर्व अध्यक्ष माबूद खान, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles