गोपीगंज में तीन यातायात बूथों का एसपी अभिनव त्यागी ने किया लोकार्पण, अतिक्रमण पर नियंत्रण का दिया संदेश
गोपीगंज। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बृहस्पतिवार को तीन यातायात पुलिस बूथों का लोकार्पण किया। इनमें मिर्जापुर रोड स्थित शहीद तिराहे पर बना पुलिस बूथ भी शामिल है।
लोकार्पण के दौरान एसपी अभिनव त्यागी ने नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, नो एंट्री के नियमों का पालन कराने और सड़कों पर अतिक्रमण रोकने को लेकर आवश्यक संदेश दिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमों के पालन पर जोर दिया।
इस अवसर पर यातायात क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, यातायात प्रभारी राकेश सिंह, अनिल सिंह, नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह बघेल, नवीन मिश्रा और श्रीकांत जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने किया।
ठेला-खोमचा लगने से आवागमन बाधित होने की उठाई समस्या
कार्यक्रम के दौरान सभासद श्याम कुमारी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर तुलसी टाकीज तिराहे से खड़हट्टी की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन ठेला-खोमचा लगाए जाने की समस्या उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सड़क पर ठेला-खोमचा लगाकर आवागमन बाधित करते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सभासद ने पुलिस अधीक्षक से संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

