एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

भदोही। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताते हुए शासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

जंगीगंज, दुर्गागंज, जिला अस्पताल, भदोही के एमबीएस अस्पताल और जयरापुर समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

एनएचएम जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सौंपा था। इसके बावजूद अभी तक शासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी संविदा कर्मचारियों को वेतन, महंगाई भत्ता, स्थानांतरण, ईपीएफ, सामाजिक सुरक्षा और सेवा सुरक्षा जैसी सुविधाएं दी जाएं।

छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

एनएचएम कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग की है। इसके अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, गैर जनपद स्थानांतरण की सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति और आउटसोर्स कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर शासन स्तर पर ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles