जीवन में संकट आने पर प्रभु को करें याद : रजनीश तिवारी
भभौरी। क्षेत्र के भभौरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सोमवार को कथावाचक रजनीश तिवारी शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से मिलने वाले जीवन मूल्यों का संदेश दिया।
कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, भक्ति, करुणा, सत्य और सरलता का संदेश देती है। भगवान को सांसारिक वैभव नहीं, बल्कि भक्त के हृदय का निष्कपट प्रेम प्रिय है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार और अभिमान का त्याग कर प्रकृति, गो माता और जीवन के पालन-पोषण में सहायक साधनों के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि जीवन में जब कठिनाइयां आएं और कोई मार्ग दिखाई न दे, तब घबराने के बजाय भगवान का स्मरण करते हुए उनकी शरण में जाना चाहिए। प्रभु का स्मरण व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में धैर्य और विश्वास प्रदान करता है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर शिवलोचन तिवारी, रामरेखा तिवारी, दुर्गेश तिवारी, नंघू तिवारी, मुन्नी देवी, आशा देवी, श्री प्रकाश तिवारी, पंकज, धीरज, सूरज और अनुज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





