भदोही: सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; मदद के लिए आगे आए जिला पंचायत सदस्य
भदोही। अमिलहरा ग्राम सभा में सड़क दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करने को मजबूर है।
परिजनों का कहना है कि परिवार के पास रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और वे मड़हे में गुजर-बसर कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। परिवार के अनुसार, उनके पास शौचालय की भी सुविधा नहीं है और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है।
युवक की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। परिजनों ने रो-रोकर शासन और प्रशासन से गुहार लगाई कि उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को रहने, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
मदद के लिए पहुंचे जिला पंचायत सदस्य
परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता ने लोगों से भी अपील की कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यथासंभव उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भी हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।
परिवार ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि उनकी स्थिति का स्थलीय सत्यापन कराकर प्रधानमंत्री आवास, शौचालय सहित पात्रता के अनुसार अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.


